Breaking

July 04, 2017

05 जुलाई "लव" राशिफल, कैसा रहेगा आज का दिन

Meri-rashi

मेष प्रेम राशिफलः
आज आपके लिए रोमांस का मौका बहुत जल्दी आ सकता है। यह व्यक्ति आज आपको बाजार में आपकी तरफ निहारता नजर आएगा। कोई दोस्त आपको बताएगा कि इस व्यक्ति का आपके प्रति आकर्षण है। इस रिश्ते को निर्णायक रूप देने की कोशिश की जा सकती है। आज मौका हाथ से ना निकलने दें।

वृषभ प्रेम राशिफलः
अगर आप किसी विवाहित व्यक्ति के साथ दुविधापूर्ण स्थिति में हैं या एक से अधिक व्यक्तियों के साथ जुड़े हुए हैं तो आज सावधान रहें। अपने कदमों के बारे में काफी अच्छी तरह सोच लें और फिर ठीक निर्णय लें। घास की दूसरी तरफ हमेशा हरियाली नहीं होती, इसलिए फैसला लेते वक्त पूरी तरह यथार्थवादी बनें।

मिथुन प्रेम राशिफलः
अपने पार्टनर की खोज में आपका उत्साह चरम पर है। पिछले दिनों इस काम में आपको सफलता नहीं मिली, पर आज आपके होने वाले पार्टनर के पारिवारिक सदस्य आपके लिए तैयार बैठे हैं। आज आप इस तरफ पूरा ध्यान दें। परिणाम आपके लिए आनन्ददायक होगा।

कर्क प्रेम राशिफलः
आज साथी द्वारा उचित समय ना दिये जाने की भावना के कारण आप स्वयं को दया योग्य समझेंगे। दरअसल, आपके साथी के पास कार्यभार की वजह से समय कम है। इस समय का सकारात्मक रूप में उपयोग करें।

सिंह प्रेम राशिफलः
अगर आप अकेले माता या पिता हैं तो पार्टनर मिलने की कम संभावना है। आज आपकी जिंदगी में कोई नया व्यक्ति आ सकता है, जो आपको हैरत में डालेगा। आप निश्चित रूप से यह मत सोचें कि वह आपका पार्टनर ही होगा, पर आप के अन्दर लम्बे समय से बुझी चिंगारी को जला सकने में समर्थ होगा।

कन्या प्रेम राशिफलः
आज आपके प्रेम प्रेसंग के बीच एक बड़ी रुकावट के दूर होने से आप राहत महसूस करेंगे। यदि आप किसी साथी की तलाश में हैं या किसी को अपने दिल की बात बताना चाहते हैं तो आज का दिन सबसे उत्तम है। आज आपकी कुछ इच्छाएं पूरी हो जाएंगी।

तुला प्रेम राशिफलः
आज रोमांस के मामले में आपका अवसरों से भरा दिन है। आप के आस-पास का कोई व्यक्ति, जिसे आप नहीं जानते, पर वह आपसे आकर्षित है, आपकी उससे मुलाकात होगी।

वृश्चिक प्रेम राशिफलः
आज आप इंटरनेट आदि किसी खास जरिये पर किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। पूरी संभावना है कि वह विदेश में रहता हो। उत्साह ना खोयें, क्योंकि यह रिश्ता शादी तक पहुंच सकता है।

धनु प्रेम राशिफलः
आज आप खुश रहेंगे, क्योंकि आपके आकर्षण के प्रेम प्रसंग में बदलने की संभावना है। यदि हो सके तो इस बदलाव की खुशी अपने साथी के साथ मौज मस्ती भरी यात्रा करके मना सकते हैं। जो भावनाएं बढ़ी हैं, उन्हें संभालकर रखें। अपने संबंध को लेकर एक-दूसरे को समझें व सख्त नियम ना बनाएं।

मकर प्रेम राशिफलः
पिछले दिनों से जिन सामाजिक या पारिवारिक समस्याओं से आप परेशान रहे हैं, वे आज दूर हो जाएंगी। इस मौके का फायदा उठाएं और अपने परिवार को यह अहसास दिलाएं कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं और उनकी शुभकामनाओं का आदर करते हैं। इस कारण आज आपका पार्टनर भी आपकी खातिरदारी करेगा।

कुंभ प्रेम राशिफलः
आप चाहे विवाहित हों या अविवाहित, सभी जगह आपको रोमांस से परिपूर्ण मिलेंगी। कुछ अतिरिक्त समय निकालें, जिसमें आप अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त कर सकें। यदि आप विवाहित हैं तो किसी अनूठी रोमांटिक हरकत से अपने साथी को आश्चर्यचकित कर दें। आपका साथी वास्तव में आपकी इस चौंका देने वाली हरकत की तारीफ करेगा।

मीन प्रेम राशिफलः
आज आपका मन बहुत उत्साहित है। आपका दिमाग आज अपनी जिम्मेंदारियों से दूर भाग रहा है और अपने प्यार का साथ पाने को बेताब है। अगर आप अकेले हैं तो आज आपका दिन खास है। आप नहीं जानते कि आज आप किससे मिलेंगे या कौन आपको मिल जाएगा।
July 04, 2017

दैनिक राशिफल 05 जुलाई 2017, बुधवार


दैनिक राशिफल 05 जुलाई 2017, बुधवार
05Jul. 2017

                                                             NEW DAYS BE HAPPY


मेष दैनिक राशिफलः

घर वालों व मित्रों के नकारात्मक स्वभाव को ले कर आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। ये शायद कोई छोटी सी बात हो लेकिन आने वाले समय में ये आपके रिश्तों में कड़वाहट पैदा कर सकती है। अपने परिजनों व मित्रों से पूछें कि वो आज कैसा महसूस कर रहे हैं। ऐसा करके शायद आप आने वाली परेशानियों से बच सकें।



वृषभ दैनिक राशिफलः

अगर आपको लग रहा है कि कुछ बातों को लेकर आपके और आपके परिवार के लोगों के बीच कोई अनबन चल रही है तो आज आपको उनको खत्म करने का प्रयास करना चाहिए। बिना किसी गलतफहमी के ये मुद्दा आसानी से सुलझ सकता है आपको केवल संप्रेषण पर ध्यान देना होगा। देखते ही देखते सारी कड़वाहट खत्म हो सकती है।



मिथुन दैनिक राशिफलः

आज आप बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सहायता करेंगे। इससे आपको खुशी मिलेगी। आज आपके लिए रिश्ते बहुत ही महत्वपूर्ण रहेंगे फिर चाहे वो रिश्ता आपसे हो या उनसे जिन्हें आप जानते भी नहीं। आपको अपनों के साथ समय बिताने से प्यार का एहसास होगा।



कर्क दैनिक राशिफलः

आज आप अपने परिवार के साथ किसी खास प्रयोजन का जश्न मनाएंगे या फिर कहीं बाहर घूमने जाएंगे जिससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। आज का दिन अपनों के साथ कहीं पिकनिक पर जाने के लिए बहुत ही अच्छा है। आपको खूब मजा आएगा। अपने परिवार के साथ समय बिताने से एक मजबूत रिश्ते के रूप में शुभ परिणाम मिलेंगे। आज आपके रास्ते में कोई बाधा नहीं आएगी। आज अपने परिवार के साथ समय बिताने व अपने रिश्तों को मजबूत करने का दिन है।



सिंह दैनिक राशिफलः

आज आपको लगेगा कि आप गुस्से और चिंता की चपेट में आ रहे हैं। आज अपनी जिंदगी के बहुत से क्षेत्रों में उन्नति की धीमी रफ्तार के कारण कुछ हताश भी हैं। लेकिन आप इस परिस्थिति से भी ना घबराएं क्योंकि इससे आपको पता चल जाएगा कि आप कितने पानी में हैं। इससे आप अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए नई योजनाएं भी बना सकते हैं।



कन्या दैनिक राशिफलः

मिली जुली भावनाएं आज आपको दुखी रखेगी। अपने मूड पर काबू रखते हुए खुश रहने की कोशिश करें। आज आप वो ही करें जो करना आपको अच्छा लगता है फिर वो चाहे गाना गाना हो, किताब पढ़ना हो या पिर दोस्तों के साथ गप्पें मारना ही क्यों ना हो।



तुला दैनिक राशिफलः

आज आपको प्रसिद्धी मिल सकती है जिस के कारण आपको सराहना मिलेगी और आप लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। इस सफलता का भरपूर आनंद लें क्योंकि इसे प्राप्त करने के लिए आपने बहुत मेहनत की है। लेकिन इस सफलता को अपने सिर पर ना चढ़ने दे वरना वही लोग आपकी आलोचना करनी शुरू कर देंगे।



वृश्चिक दैनिक राशिफलः

आज आप अपने घर वालों व दोस्तों के साथ का मजा लेंगे जिससे आपके घर पर खुशियों का माहौल बना रहेगा। बहुत समय से घर पर चल रहे झगड़ों से आपको मुक्ति मिलेगी। आज आपके कुछ रिश्तेदार आपके घर आ सकते हैं। आज आपके घर व उसके आस-पास का माहौल आपको संपूर्णता का एहसास कराएगा।



धनु दैनिक राशिफलः

आज आप उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। आपको अपने परिवार, दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाना चाहिए। कभी-कभी आपको ये भी लगा होगा कि हर काम में सही संतुलन ना बना पाने के कारण आपकी प्रार्थमिकताएं पूरी नहीं हो पाई हैं। इन मुद्दों को ले कर अगर आज आप सोच-विचार करें और योजना बनाएं तो आपके दिमाग में स्पष्टता आएगी।



मकर दैनिक राशिफलः

कुछ समय से आपके घर पर छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े हो रहे हैं। लेकिन आज आपने इन झगड़ों को खत्म करने की ठान ली है। आज अपने प्रयासों से आप ये कर ही डालें। जब आप सब को एक साथ एक ही घर में रहना है तो फिर लड़ाई करके क्यों रहा जाए। कोशिश करें कि सब एक दूसरे के साथ मिल कर रहें।



कुंभ दैनिक राशिफलः

आज आप शांति पूर्वक घर पर किसी झगड़े को सुलझाने की कोशिश करेंगे। अगर आपके और परिजनों के बीच कोई बहस हो जाए, तो आप अपने आप को उन लोगों के बीच फंसा हुआ पाएंगे। आज आपको बिचौलिया बन कर घर पर झगड़ा होने से बचाना है, इस तरह जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा।



मीन दैनिक राशिफलः

आज आपको घर और काम में बहुत बोझ सा महसूस होगा। बहुत से लोग आपकी सलाह मांगेंगे। आप ईमानदारी से सबको सलाह दें और जो काम आप कर रहे हैं उसकी पूरी जिम्मेदारी लें। ये बुरा वक्त जल्दी ही बीत जाएगा और सब कुछ सामान्य हो जाएगा।